-20%

Social Share

व्यक्तित्व विकास : विभिन्न आयाम

300.00 Original price was: ₹300.00.240.00Current price is: ₹240.00.

Name of writers /editors :

ISBN :

No. of Pages :

Size of the book :

Book Format :

Name of Publisher :

Edition :

डॉ. राकेश सक्सेना, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता गुप्ता

978-93-5857-795-2

92

6.38x9.02

Paperback

Nitya Publications, Bhopal

First

-20%

व्यक्तित्व विकास : विभिन्न आयाम

300.00 Original price was: ₹300.00.240.00Current price is: ₹240.00.

Social Share

Facebook
Twitter
LinkedIn

Description

किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके संपूर्ण व्यवहार का दर्पण है । व्यक्तित्व विकास का अर्थ व्यक्ति के बाह्य स्वरूप एवं आंतरिक गुणों का योग होता हैI जिसका विकास प्रत्येक व्यक्ति में भिन्न-भिन्न होता है । व्यक्तित्व विकास अनुवांशिकता,शारीरिक गठन एवं स्वास्थ्य,सामाजिक निर्धारकों जिसमें माता-पिता, शिक्षा पद्धति, शिक्षक, समाज का वातावरण आदि पर निर्भर करता है। इसी के कारण प्रत्येक व्यक्ति में प्रवृत्तियों के संयम,आत्म निर्णय,भय पर नियंत्रण,परिस्थितियों के अनुसार मानसिक प्रतिक्रियाओं में अंतर होता है। व्यक्तित्व के तत्व शारीरिक, मानसिक, नैतिक, सामाजिक और संवेदात्मक आदि हैं । व्यक्तित्व के विकास से व्यक्ति को समाज के साथ-साथ आसपास के लोगों से मान्यता और स्वीकृति प्राप्त करने में मदद मिलती है। शक्तिशाली व्यक्तित्व वाले व्यक्ति संतुलित स्वभाव वाले होते हैं । व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक तत्व लक्ष्य निर्धारण,तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, तकनीकी विकास, संचार कौशल, प्रभावी लेखन, शिष्टाचार, स्वॉट विश्लेषण, हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स आदि हैं। व्यक्तित्व का विकास संभव है जिसे व्यक्ति समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, स्वॉट एनालिसिस, नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण के माध्यम से प्राप्त कर सकता हैIव्यक्तित्व विकास के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है अवसाद पर नियंत्रण रख सकता है, तनाव प्रबंधन कर सकता है, संचार कौशल का विकास कर सकता है, सॉफ्ट स्किल के साथ हार्ड स्किल्स के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को संपूर्णता की ओर ले जा सकता है। 

उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन की अभिनव पहल के रूप में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रायोजित, वेबीनार का आयोजन 12 अगस्त 2023 को व्यक्तित्व विकास : विभिन्न आयाम जैसे गंभीर विषय पर किया गयाIइस वेबीनार में विषय विशेषज्ञों तथा शोधार्थियों द्वारा अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। अत्यंत हर्ष के साथ इस वेबिनार  के आयोजन में प्राप्त चयनित शोध पत्रों/ शोध आलेखों को पुस्तक के रुप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

संपादक-मंडल उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासनको अमूल्य सहयोग हेतु हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित करता है तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश सक्सेना, शोध पत्र लेखको तथा प्रकाशक के प्रति हृदय से आभारी है जिन के सहयोग से पुस्तक का प्रकाशन संभव हुआ है ।

 डॉ. श्वेता श्रीवास्तव

डॉ.सुनीता गुप्ता