भारतीय अर्थव्यवस्था में पशुपालन का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। छोटे व सीमांत किसानों के पास कुल कृषि भूमि की 30 प्रतिशत जोत है। इसमें 70 प्रतिशत कृषक पशुपालन व्यवसाय से जुड़े है जिनके पास कुल पशुधन का 80 प्रतिशत भाग मौजूद है। स्पष्ट है कि देश का अधिकांश पशुधन, आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के पास है। भारत में लगभग 19.91 करोड़ गाय, तथा 10.53 करोड़ भैंसों का पालन किया जा रहा है। हमारा देश 121.8 मिलियन टन दुग्ध उत्पादन के साथ विश्व में प्रथम स्थान पर है। यही कारण है कि कृषि क्षेत्र में जहाँ हम मात्र 1-2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर प्राप्त कर रहे हैं वहीं पशुपालन से 4-5 प्रतिशत। इस तरह पशुपालन व्यवसाय में ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने की अपार सम्भावनायें हैं। दुधारू पशुओ के स्वास्थ्य प्रबंधन के संदर्भ में विभिन्न शोध संस्थाओं से विकसित तकनीकियों एवं ज्ञान का पशुपालकों की समस्याओं पर आधारित सारगर्भित संग्रह इस तकनीकी पुस्तक में किया गया है।
हम सर्वप्रथम पूर्वांचल ग्रामीण सेवा संस्थान, गोरखपुर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिसके आर्थिक सहयोग से यह प्रकाषन सम्भव हुआ है। हम डा. विजेन्द्र सिंह, माननीय कुलपति आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज जिनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप इस पुस्तिका को पशुपालकों के लाभार्थ प्रकाशित किया जा सका का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इसके अतिरिक्त डा. पी0 एस0 प्रमानिक, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय ने भी समय समय पर विषयक मार्गदर्शन किया जिसके कारण इस पुस्तिका को बहुउपयोगी बनाया जा सका है। हम आशा करते हैं कि यह संग्रह ’दुधारू पशुओ का स्वास्थ्य प्रबंधनः एक परिचय’ पशुपालकों एवं किसानों के लिए अवश्य लाभप्रद सिद्ध होगा।
Nitya Publications, Bhopal MP, India is a fast growing publisher and serving at national and international level. We are publishing all type of books like educational books, seminar / conference proceeding, reports, thesis, story books, novels, poetry books and biographies etc with ISBN.
Nitya Publications, Bhopal MP, India is a fast growing publisher and serving at national and international level. We are publishing all type of books like educational books, seminar / conference proceeding, reports, thesis, story books, novels, poetry books and biographies etc with ISBN.